शिवपुरी नगर: बांकड़े मंदिर रोड पर हड़कंप: सीवर प्लांट में 10-15 दिन पुराना निर्वस्त्र शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित बांकड़े मंदिर रोड के पास बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है।