पटना ग्रामीण: BPSC कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज
गर्दनीबाग में पिछले कई दिनों से धरना पर बैठे BPSC अभ्यर्थियों के धैर्य ने बुधवार को जवाब दे दिया। सरकार द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किए जाने के बाद अभ्यर्थी करीब शाम 4:30 बजे बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।