हिमाचल प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के चुनाव में श्री परवीन शर्मा बने नए अध्यक्ष-*
आज हिमाचल प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्य का चुनाव देहरा में माता बगलामुखी मंदिर के समीप नाग पैलिस दरकाटा में बेहद शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गए हैं। चुनाव में हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाओं के सभी जिला के कर्मचारियों ने भाग लिया ।इस चुनाव में एक हज़ार से अधिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय नियमों के अनुसार श्री प्रवीण शर्मा को हिमाचल प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ का अध्यक्ष चुना गया । उपाध्यक्ष श्री रजनीश गुलेरिया , बारिष्ट उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार और महासचिव श्री महावीर को चुना गया है । इस उपलक्ष्य पर श्री प्रवीण शर्मा ने सभी जिलो से आए कर्मचारियों का आभार प्रकट किया और अध्यक्ष महोदय ने कहा की सहकारी सभाओं में जो भी समस्याएँ आ यही है चाहे बो कंप्यूटरीकरण से संबंधित हो या नई HR नीति से संबंधित हो इन सभी को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करेगे और सभी समस्याओं का समाधान करेगे ।अध्यक्ष महोदय ने कहा की जल्द ही बैठक करके नई प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । आज के चुनाव के दौरान पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे श्री विजय शर्मा , ऊना से महा सचिव श्री मुकेश कुमार अमित कुमार , संजीव कुमार , राजिंदर राणा , विपन कुमार आदि उपस्थित रहे ।