डिंडौरी: कलेक्टर ग्रामीण विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभाकक्ष में शनिवार दोपहर लगभग 2:00 कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन विकास कार्य एवं मरम्मत कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जल संरक्षण संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी की सराहना की।