देहरादून: प्रेमनगर में क्षतिग्रस्त पुल के पास पीडब्ल्यूडी ने बनाई वैकल्पिक सड़क, दोपहिया शुरू, गुरुवार से चौपहिया वाहन भी चलेंगे
बल्लूपुर–पंवाटा हाईवे पर प्रेमनगर के पास क्षतिग्रस्त पुल के कारण यात्रियों को हो रही दिक्कत अब कुछ कम होने लगी है। लोक निर्माण विभाग ने यहां वैकल्पिक सड़क तैयार कर दी है। इस सड़क पर अभी दोपहिया वाहन चल रहे हैं, जबकि गुरुवार से चौपहिया वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी।