गुना: बूढ़े बालाजी के हरिपुर रोड पर कोतवाली पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 किलो 400 ग्राम गांजा किया जब्त
Guna, Guna | Jan 26, 2024 कोतवाली थाना पुलिस गुना ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी के हरिपुर रोड पर काडू उर्फ रविंद्र पुत्र मुनेश शिकारी और कान्हा पुत्र मदन सिंह शिकारी नाम के दो लोगों से ₹28 हजार कीमत का 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा पकड़ा। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।