गुना: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को जन्म शताब्दी वर्ष पर भारत रत्न देने पर गुना में सेन समाज ने जताई खुशी
Guna, Guna | Jan 25, 2024 भारत सरकार ने बिहार के दो बार सीएम रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा की है। समाजवादी कर्पूरी ठाकुर ने दलित, पिछड़े, गरीब व मजदूर वर्ग के लिए जीवन भर संघर्ष किया था। सेन समाज से आने वाले कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर गुना में सेन समाज ने खुशी जाहिर कर सरकार का आभार व्यक्त किया है।