गुना: कलोरा गांव स्थित खेत में पानी दे रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Guna, Guna | Jan 24, 2024 गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कलोरा गांव में खेत में पानी देने के दौरान एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान नंदकिशोर पुत्र देवीलाल धाकड़ उम्र 52 वर्ष अपने खेत में लहसुन की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान तार फेंसिंग में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान नंदकिशोर की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।