गुना: हाड़ा डूंगासरा के आंगनवाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन और मीटर ना होने के बावजूद विद्युत कंपनी ने दिया ₹4531 का बिल
Guna, Guna | Jan 24, 2024 हाड़ा डूंगासरा के 23 साल पुराने आंगनवाड़ी केंद्र में अभी तक ना बिजली कनेक्शन है ना ही मीटर लगा है फिर भी विद्युत कंपनी ने 4531 रुपए का बिजली बिल दे दिया है। मामले में विद्युत कंपनी गुना के AE और JE ने जांच कर निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया है।