नामकुम: पुलिस ने सदर अस्पताल परिसर से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर युवक को सौंपा
Namkum, Ranchi | Sep 4, 2026 सदर अस्पताल परिसर से गुम हुए मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर युवक को सौंपा दिया। शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले सदर अस्पताल परिसर में युवक का मोबाइल फोन गुम हो गया था। पुलिस को शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन नगड़ी से बरामद किया और उसके असली मालिक युवक को सौंप दिया।