बदायूं: मेला ककोड़ा में शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Budaun, Budaun | Nov 26, 2026 बदायूं के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर वर्दी में शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात था। वीडियो में पुलिसकर्मी के शराब पीने का दावा किया जा रहा है।