रविवार को एसओजी व मेंहदावल पुलिस ने वृद्ध महिला से सोने की चेन झपटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपी गोरखपुर के निवासी हैं। उनके पास से करीब 2 किलो गांजा, चोरी की बाइक, चार मोबाइल, छह सिम व 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों ने चेन झपटने और उसे बेचने की बात स्वीकार की है।