मेरठ: मेरठ के सर्राफा बाजार में कारीगर को सम्मोहित कर 5 लाख का सोना उड़ाया, ADG-DIG मौके पर पहुंचे, वारदात सीसीटीवी में कैद
Meerut, Meerut | Nov 6, 2026 मेरठ के सदर बाजार के शहर सर्राफा बाजार में शुक्रवार दोपहर टप्पेबाजों ने एक सर्राफा कारीगर को सम्मोहित कर करीब 5 लाख रुपये कीमत का 32 ग्राम सोना उड़ा दिया। वारदात के वक्त ADG भानु भास्कर और DIG कलानिधि नैथानी इलाके में फुट पेट्रोलिंग कर रहे थे। सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।