घोसी: डहरपुर गांव में भीषण जल संकट एवं नल जल योजना के फेल होने के कारण ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डहरपुर गांव में उत्पन्न हुए भीषण जल संकट एवं नल जल योजना के फेल होने के बाद ग्रामीण सड़क पर उतर गए और सड़क को जाम कर दिया। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल सूख गया है एवं नल जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नल जल योजना को दुरुस्त करने की मांग की है।