भभुआ: रतवार वार्ड 13 में नल जल योजना का पाइप टूटने से लगभग 50 घरों में नहीं पहुंच रहा नल जल का पानी #jansamasya
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 सरकार के द्वारा रतवार वार्ड 13 में लगाया गया नल-जल का पाइप टूटने के कारण लगभग 5 महीनों से लगभग 50 घरों में नल जल का पानी नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर बताया पाइप टूटने के कारण लगभग 50 घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर PHED विभाग के जेई ने बताया मामला संज्ञान में आया है। जल्द टूटे पाइपों को दुरुस्त करा लिया जाएगा।