भभुआ: पंछी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 आज शुक्रवार को भभुआ प्रखंड के पंछी गांव में महिला संवाद कार्यक्रम में 2:30 डीएम सावन कुमार ने महिलाओं को योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। जिसमें बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार लगातार महिलाओं को सशक्तिकरण एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की प्रयास कर रही है।