बाढ़: बाढ़ उमानाथ में दुल्हन के फोटो खींचने पर विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत
Barh, Patna | May 2, 2026 बाढ़ के उमानाथ मंदिर में देर रात शादी के दौरान फोटो खींचने को लेकर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। सूत्रों से शनिवार को लगभग 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस विवाद में लड़की पक्ष की एक महिला के साथ बदसलूकी और पीटने का प्रयास किया गया। यह विवाद हिंसक रूप लेती इससे पहले बाढ़ थाना की पुलिस सूचना मिलने पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।