तारानगर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारा नगर में शिक्षकों के लिए क्लस्टर कार्यशाला का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने किया अवलोकन
कार्यशाला में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश शर्मा ने कहा कि आज के बदलते शिक्षा परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका सिर्फ विषय-वस्तु प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें छात्रों में जिज्ञासा, सृजनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे निरंतर आत्ममंथन करते हुए अपने शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाए।