तारानगर: राउमावि साहवा में मिट्टी भराव कार्य का शुभारंभ, बच्चों को विद्यालय जाने में हो रही थी परेशानी, जल भराव से मिलेगी निजात
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहवा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश कुमार शर्मा ने खेल मैदान में स्थानीय भामाशाहों द्वारा करवाया जा रहे मिट्टी भराव कार्य का शुभारंभ किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बबलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रेरक व्यक्ति केसरी चंद सोनी की प्रेरणा से स्थानीय भामाशाहो द्वारा संपूर्ण खेल मैदान में मिट्टी भराव का कार्य शुरू किया गया है।