तारानगर: चारा खाली कर लौट रही पिकअप जीप पलटने से चालक गंभीर घायल, भालेरी पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
भालेरी थानान्तर्गत गांव कोहिणा व पुनरास के बीच चारा खाली कर लौट रही एक पिकअप जीप के पलटने से पिकअप जीप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप जीप पलटने से उसके चालक 23 वर्षीय महेन्द्र नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप जीप चालक फतेहपुर से चारा खाली करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहा था। घायल पिकअप जीप चालक रैया टुंडा निवासी बताया है।