कुरई: कुआलालंपुर में सिवनी के खिलाड़ियों का जलवा, इंटरनेशनल कराटे में जीते पदक
Kurai, Seoni | Apr 23, 2026 मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। धरा चौरसिया ने पदक जीता, जबकि खुशिल चंदेल और आर्यन राजपूत ने जीत दर्ज कर देश का मान बढ़ाया। कलेक्टर नेहा मीना ने गुरुवार को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे जिले के लिए गौरव बताया।