विजयीपुर: रतनपुरा गांव में जमीनी विवाद में लोहे की रॉड व कुदाल से दंपती पर हमला, 5 पर FIR दर्ज
विजयीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दंपती पर लोहे की रॉड और कुदाल से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों का उपचार विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले में घायल रीना देवी के बयान पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राथमिकी के अनुसार, पड़ोसी भूपेंद्र चौहान, तेजू