फरसगांव: नगर पंचायत फरसगांव उपचुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद, वार्ड 01 व 12 के मतदान दल रवाना, कल सुबह 8 बजे से होगा मतदान
फरसगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 एवं 12 में होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ संबंधित केंद्रों के लिए रवाना किया। दोनों वार्डों में 1 जून सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।