अकलतरा: पकरिया (लटिया) गांव में डंडे से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ जुर्म
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकरिया ( लटिया ) गांव के अशोक चौहान ने बताया कि 2 माह पूर्व बबलू सिंह ठाकुर ने उसे 20 हजार रुपये बिना ब्याज के उधार में दिया था। बबलू सिंह और उसके भतीजे अभय सिंह के बीच विवाद होने पर अभय सिंह को ठीक बोल रहे हो कह दिया था। इसको लेकर गांव के CHC सेंटर के पास बबलू सिंह ठाकुर ने डंडे से उसके साथ मारपीट की है।