बबेरू: बबेरू तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 74 फरियादियों ने सौंपे प्रार्थना पत्र, 8 का मौके पर हुआ निस्तारण
Baberu, Banda | Oct 3, 2026 बबेरू तहसील सभागार मे शनिवार को उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निस्तारण के निर्देश दिए। वही तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 8 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है।