बडोनी: ग्राम मुरैरा में जमीनी विवाद को लेकर 04 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट व जातिगत गालियां देकर किया अपमानित, मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 18, 2024 ग्राम मुरैरा में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ 04 लोगों के द्वारा मारपीट कर जातिगत गालियां देने का मामला सामने आया है। जिसको सिनावल पुलिस ने 04 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार की शाम 07 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक रिंकू दोहरे के साथ जमीनी विवाद को लेकर आरोपी सीताराम पाल ने 03 लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और जातिगत गालियां देकर अपमानित किया।