बडोनी: ग्राम सुनारी में पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ के साथ 02 लोगों ने की मारपीट, गोराघाट पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 18, 2024 ग्राम सुनारी में एक अधेड़ के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। जिसको लेकर गोराघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं बुधवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधेड़ सुरेन्द्र पचौरी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी जीतू केवट और छोटू केवट ने मिलकर मारपीट कर दी। जिसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।