बडोनी: ग्राम उद्गुवां में 4 लोगों ने रास्ता रोककर युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Badoni, Datia | Jul 16, 2024 ग्राम उद्गुवां में युवक का रास्ता रोककर 04 लोगों ने मिलकर मारपीट कर कर दी। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक जगमोहन पुत्र छोटेलाल दुबे ग्राम उद्गुवां में रास्ते पर जा रहा था। तभी आरोपी भगवत यादव ने अपने 03 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट कर दी।