बडोनी: भासड़ा कला में एक व्यक्ति ने युवक के साथ मारपीट कर जातिसूचक गालियां देकर किया अपमानित, बड़ौनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jul 13, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम भासड़ा कला में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर जातिगत गालियां देकर अपमानित किया है। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित त्रलोक पुत्र श्यामलाल जाटव के साथ आरोपी मंगल रावत ने मारपीट की और जातिगत गालियां देकर अपमानित किया।