सरदार पटेल विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों में दिखा उत्साह और जोश
जोगिंदर नगर, उमेश कुमार।
राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय, जोगिंदर नगर में आयोजित सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय जूडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में विशेष उत्साह, उमंग और जोश देखने को मिला। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
महिला वर्ग के परिणाम
48 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रा कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर की पायल द्वितीय स्थान पर रहीं। राजकीय महाविद्यालय सैंज की पूनम चौहान तथा राजकीय महाविद्यालय मंडी की नीमा देवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
78 किलोग्राम भार वर्ग में एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, सुंदरनगर की कविता चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। राजकीय महाविद्यालय मंडी की समृद्धि शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
78 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, सुंदरनगर की यादवेंद्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय मंडी की मन्नत द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की अश्मिता तथा राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर की अंकिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग के परिणाम
81 किलोग्राम से कम भार वर्ग में एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, सुंदरनगर के अर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय महाविद्यालय मंडी के पारस कश्यप द्वितीय स्थान पर रहे। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के विवेक तथा विजय मेमोरियल महाविद्यालय, नेरचौक के चंदर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 किलोग्राम से कम भार वर्ग में एम.एल.एस.एम. महाविद्यालय, सुंदरनगर के शौर्य वीर यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विजय मेमोरियल महाविद्यालय, नेरचौक के गौरव द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। मैदान में उपस्थित दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने आयोजन को रोमांचक बनाया तथा महाविद्यालय परिसर में खेलों के प्रति उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।