मोहनिया: बढूपर गांव में मोहनिया बीडीओ संजय कुमार दास के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Mohania, Kaimur | Sep 23, 2024 भिट्टी पंचायत के बढुपर गांव में स्वक्षता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान। जहां मोहनिया बीडीओ संजय कुमार दास ने पौधा लगाकर स्वक्षता अभियान की शुरुआत की । इस मौके पर भिट्टी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एवं प्रखंड समन्वयक त्रिलोकी नाथ तथा स्वच्छता प्रेरक लीलाधर सिंह ,अनूप कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।