सहारनपुर: सहारनपुर में धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरपुरब पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का नगर कीर्तन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि०) सहारनपुर द्वारा धन-धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष्य में एक विशाल नगरकीर्तन का आयोजन शनिवार दोपहर 1:00 बजे किया गया। इस अवसर पर संगत ने जुलूस के रूप में कीर्तन करते हुए मार्ग तय किया और गुरुग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव की धूम मनाई।