शिवपुरी नगर: अकाझिरी में ढाबे पर खाना खाने आए ग्राहकों से मालिक ने पैसे मांगे तो 3 लोगों ने मारपीट कर लगाई आग, कलेक्टर से की शिकायत
जितेंद्र लोधी पुत्र बहादुर लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ढाबा संचालित करता है। बीते रोज पूर्व उसके ढाबे पर भिलारी के 3 दबंग लोग आए जिन्होंने खाना खाया। जब उसने उनसे खाने के पैसे मांगे तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके ढाबे में आग लगा दी। जिसकी शिकायत उसने रन्नौद थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज कलेक्टर से कार्यवाही की गुहार लगाई है।