शिवपुरी नगर: ढेकुआ में 20 साल बाद भी बच्चा न होने पर महिला की जगह हड़पने की कोशिश, देवर जेठ और उनकी पत्नियां शामिल
ढेकुआ में रहने वाली रामहेती यादव पत्नी गुड्डू यादव ने जानकारी देते हुए बताएं कि उसकी शादी को 20 साल हो गए एवं उसकी कोई भी संतान नहीं हुई है जिसके चलते उसके देवर जेठ एवं उनकी पत्नियों उसे और उसके पति को प्रताड़ित करते हैं एवं उनकी जमीन को हडपना चाहते हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने रन्नौद थाने में की पर सुनवाई ना होने के चलते आज एसपी से की है।