डिंडौरी: रत्ना गांव के पास कार और पिकअप की टक्कर में दो की मौत, दो घायल
डिंडौरी जिले के रत्ना गांव के पास जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसके चलते मौके पर दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को गाड़ासरई अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक अचानक तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।