अटेर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार मे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित कई विषयों पर हुई चर्चा
Ater, Bhind | Sep 28, 2026 भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आज सोमवार के रोज शाम 5 बजे मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एसएन मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि प्रशासनिक पुनर्गठन का उद्देश्य नागरिकों को सुलभ एवं जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराना है। प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन एवं युक्तियुक्तकरण से प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ेगी।