संडीला: बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह बोले- टीएमसी का था आतंक
बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देश पर 65 दिन प्रवास करने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने बताया कि पूरे बंगाल में टीएमसी के गुंडों का आतंक था,व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। उन्होंने बताया कि लोग बदलाव चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण में आने का निमंत्रण मिला है।