राजपुर: धनसोई थाने की पुलिस ने मुहर्रम को लेकर 177 लोगों को भेजा नोटिस
Rajpur, Buxar | Jun 20, 2026 आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनसोई थाना पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के 177 लोगों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 के तहत नोटिस भेजा गया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व मजिस्ट्रेट मौजूद रहेंगे।