सिंघेश्वर: रामपुर: मजदूरी विवाद में चाकू से हमला, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
सिंहेश्वर के रामपुर में चाकू मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मजदूरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में प्रकाश कुमार और नीरज कुमार पर हमला किया गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।