कुलपहाड़: सुगिरा में भागवत कथा का भव्य समापन, 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ग्राम सुगिरा स्थित बड़ी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए उपस्थित होते रहे।