गोला: गगहा क्षेत्र के युवक को जालसाजों ने दुबई भेजकर बनाया बंधक, पति को छोड़ने के लिये पत्नी के सामने रात बिताने की रखी शर्त
गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव के एक युवक को नौकरी का झांसा देकर जलसा जो ने टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। इसके बदले में उसे ₹80000 भी वसूले गए। दुबई पहुंचने के बाद युवक को बिना सैलरी दिये नौकरी भी कराई गई। युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे दुबई में ही बंधक बना लिया गया। अब युवक की पत्नी के सामने रात बिताने का शर्त रखा जा रहा है।