कर्वी: डीएम की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व साधु संतों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न
जिलाधिकारी चित्रकूट की अध्यक्षता में जिलाधिकारी सतना सतीश यश कुमार, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी व जनप्रतिनिधि और साधु संतों की उपस्थिति में रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट गौरव दिवस की तैयारी के संबंध में अधिकारियों, संत महात्माओं, माननीय जनप्रतिनिधियों एवं मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट की सभागार में संपन्न हुई।