कर्वी: अपर पुलिस अधीक्षक ने कर्वी शहर में होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में होली के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आज गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा कोतवाली कर्वी अंतर्गत तरौंहा में होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की समय से होलिका दहन कर सौहार्द्रपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाए।