SIR के विरोध में मण्डी में कांग्रेस का हल्लाबोल
चंपा ठाकुर और सोहन लाल ठाकुर ने साधा चुनाव आयोग पर निशाना
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने आज प्रदेश भर के जिलों में धरना प्रदर्शन किया इसी कड़ी में मंडी शहर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली और चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर और पूर्व विधायक सोहनलाल ठाकुर ने एसआइआर की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम हटाये जाने की अशंका है उन्होंने कहा कि मतदाता सूची मे नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पत्र मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की मौजूदा प्रक्रिया को लेकर लोगों के बीच कई सवाल है और इसका स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए मंडी में कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीसी मंडी के माध्यम से ज्ञापन भेजा ज्ञापन के जरिए SIR प्रक्रिया में पारदर्शिका सुनिश्चित करने और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाने की मांग की गई कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है इसलिए इसके पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए
#jogindernagar_mandi_himachal #nonfollowersfriend #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress Sukhvinder Singh Sukhu Indian National Congress - Punjab Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Oct 1, 2026