कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।