जहानाबाद: नल-जल और चापाकल व्यवस्था पर डीएम सख्त, 48 घंटे में 82 बंद योजनाएं चालू करने का निर्देश
जहानाबाद। जिला पदाधिकारी Alankrita Pandey ने नल-जल योजना एवं चापाकलों की समीक्षा बैठक में खराब पेयजल व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। जिले में लगभग एक हजार चापाकल और 82 नल-जल योजनाएं अकार्यरत पाई गईं। डीएम ने सभी बंद नल-जल योजनाओं को 48 घंटे के भीतर चालू करने तथा मरम्मत योग्य चापाकलों को 15 जून तक ठीक कराने का निर्देश दिया।