सिकंदरा: सिकंदरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, घरों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की हुई पूजा
सिकंदरा कस्बे में रविवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने मिठाई, खील-बताशे, दीपक और पूजन सामग्री की खरीदारी की। शाम होते ही घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की