अशोक नगर: अशोकनगर में जल संरक्षण की बड़ी पहल कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य
अशोकनगर में जल संरक्षण को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार दोपहर 2 बजे से अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य शुरू हो गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर को बेहतर बनाना है।