कोल: तहसील कोल के निबंधन कार्यालय में रिश्वत के खुल्ले खेल का वीडियो वायरल, एआईजी स्टांप ने शुरू की जांच
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 तहसील कोल के निबंधन कार्यालय में रिश्वत के खुले खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अधिवक्ता के द्वारा 40000 रिश्वत की मांग करते हुए मौके पर मौजूद प्लॉट और दुकान को खाली दर्शाकर राजस्व को चूना लगाने की बात कही जा रही है। इसी बीच पार्टी से मोटी रकम लेकर खुद से लेकर तहसील के अधिकारियों तक रिश्वत की बात भी वीडियो में साफ है।