मौजमाबाद: जोबनेर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 4 साल से फरार ₹10,000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में वांछित आरोपियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जोबनेर थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में पिछले 4 सालों से फरार चल रहे ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि ₹10000 के इनामी बदमाश बलवीर जाट को गिरफ्तार किया गया है।